Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 नवंबर। श्री ब्राह्मण महासभा के वर्ष 1985 में अध्यक्ष रहे और परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष रह चुके पंडित ऋषि कुमार कौशिक का रविवार शाम निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, नवग्रह मंदिर में आयोजित एक शोक सभा के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करते समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अलीगढ़ के रूसा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पंडित ऋषि कुमार कौशिक के निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार में बड़े पुत्र प्रशांत कौशिक (जिम्मी) के अलावा एक भाई और एक बहन हैं। परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे साकेत कॉलोनी स्थित उनके निजी निवास कृष्णा धाम, अर्पण कॉलोनी के बराबर वाली गली से निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page