Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 नवंबर। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खेरिया में उधार सिगरेट देने से मना करने पर महिला दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से महिला को पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। बचाने पहुंचे ससुर के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपियों पर दुकान में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खेरिया निवासी डोली पत्नी पुष्पेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शाम के समय गांव के ही पंकज शर्मा पुत्र रवेंद्र शर्मा और विकास पुत्र रवेंद्र शर्मा उसकी दुकान पर सिगरेट लेने आए थे। दोनों ने उससे उधार सिगरेट मांगी। आरोप है कि डोली ने उधार देने से मना किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और कपड़े फाड़ दिए।

पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर उसके ससुर बंगाली बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें पीटते हुए घर के अंदर ले गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की। गांव के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने 14 नवंबर को थाना हाथरस जंक्शन पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page