Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 नवंबर। क्षेत्र के कोटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। आरोप है कि एक महिला सहित छह लोगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके परिजनों से गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव की बेबी चौहान पत्नी रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले भोलू, ओम, गुड्डू, भारत, रमेश और पिंकी उनके परिवार से आए दिन विवाद करते हैं। बेबी के मुताबिक, उनके परिवार की आरोपियों के खिलाफ एक शिकायत अदालत में चल रही है। आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हैं और ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायत के अनुसार, 3 नवंबर की शाम करीब 6 बजे बेबी और उनके परिजन घर में काम कर रहे थे। तभी सभी आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर बेबी व उनके परिजनों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। बेबी ने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page