Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 नवंबर। जमीन के विवाद को लेकर न्यायालय से लौट रहे एक परिवार पर छह लोगों ने हमला कर मारपीट की है। आरोप है कि हमलावरों ने जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सैनपुर निवासी हरदेवी पत्नी स्वर्गीय महाराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बेटे थे। इनमें से एक बेटे गौतम सिंह की करीब 70 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। गौतम ने चार साल पहले अपने नाम की जमीन का वसीयतनामा अपने भांजे अमित पुत्र सत्यप्रकाश के नाम किया था। अमित बचपन से ही उनके घर पर रह रहा है। इसी जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। हरदेवी के मुताबिक, 12 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे वह न्यायालय से अपने दामाद अशोक कुमार और धेवते अमित के साथ लौट रही थीं। तभी गांव के लाखन सिंह, सज्जन सिंह, रोहित, मोहित, सचिन और लाखन सिंह की पत्नी ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर छेड़छाड़ के झूठे आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी। थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। हरदेवी ने अमित की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page