Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 नवंबर। क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला और उसके देवरों से मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला सरोज देवी पत्नी मोहन सिंह का कहना है कि 9 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का गुड्डू उर्फ कृष्णा उसके घर के सामने गाली-गलौज करने लगा। सरोज देवी ने विरोध किया तो गुड्डू ने अपने परिवार के अमित, रितिक और अभय को बुला लिया। आरोप है कि चारों लाठी-डंडे और सरिया लेकर घर में घुसे। उन्होंने सरिया से सरोज देवी का गला दबाया, उसे घर से बाहर घसीटा और मारपीट की है। महिला की चीख सुनकर उसके देवर राजेश कुमार, पंछी और लखपत सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें राजेश कुमार के सिर और गले में चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को बचाया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page