Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 नवंबर। गांव नगला जलाल में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक नामजद युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी पूजा देवी पत्नी वीरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर की रात वह अपने घर में अकेली चारपाई पर लेटी हुई थीं। इसी दौरान शुशांक पुत्र किशनपाल सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति, जिसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, कथित तौर पर घर में घुस आए।

पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ छेड़खानी की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page