Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। गांव सराय जरेरा में भतीजे के जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान चार लोगों ने एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव सराय जरेरा निवासी नेम सिंह पुत्र सरमन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर की रात वह अपने भतीजे प्रिंस के जन्मदिन की खुशी में डीजे बजा रहे थे। इसी दौरान डीजे बजते समय ट्रांसफार्मर से एक तार छूट गया। इसी बात को लेकर गांव के जुगेंद्र, सुमित, डीपी और विनोद ने उनके बेटे ममतेश कुमार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। घटना के संबंध में नेम सिंह ने थाना हसायन में चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page