Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर प्रकाश और मैनेजर फादर जॉर्ज पॉल ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत स्नेह करते थे, इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, फादर प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और अच्छे संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 56 दसवीं और 14 बारहवीं के छात्र-छात्राओं सहित कुल 70 विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page