Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर में आज बाल दिवस बड़े हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर कपिल लोहिया जी, कोषाध्यक्षा मधु लोहिया, प्रधानाचार्य कपिल भाटिया, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने इसरो के वैज्ञानिक श्री पवन कुमार चंदाना के जीवन-संघर्ष, उनकी उपलब्धियों एवं सफलता के सफर से विद्यार्थियों को परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के मैनेजर कपिल लोहिया ने अपने संबोधन में बच्चों को जीवन की तीन महत्वपूर्ण सीख दीं। जिज्ञासु बनकर प्रश्न पूछना, अपने विचारों एवं अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करना तथा जरूरत पड़ने पर सहपाठियों की मदद करना। उन्होंने बताया कि प्रश्न पूछना सीखने की शुरुआत है, जबकि सहयोग और साझेदारी अच्छे व्यक्तित्व का आधार हैं।

कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रार्थना सभा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। संगीत शिक्षकों मनीष कुमार एवं लकी शर्मा ने एकल गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। नृत्य शिक्षक बृजेश कुमार की शानदार एकल नृत्य प्रस्तुति तथा प्राथमिक शिक्षकों के समूह नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिए। कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के लिए बाल दिवस के अवसर पर मंगलायतन का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को विद्यालय से बाहर नई चीजें देखने, जानने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। वहीं विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ वॉलीबॉल, क्रिकेट और रस्साकशी के रोमांचक मुकाबले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच आयोजित किए गए। इन मैत्रीपूर्ण मुकाबलों ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह और रोमांच भर दिया। समग्र रूप से बाल दिवस का आयोजन मनोरंजन, प्रेरणा, सीख और सहभागिता का सुंदर संगम रहा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिज्ञासा, आपसी सहयोग, साझेदारी एवं खेल भावना का महत्व भी समझाया। विद्यालय की तरफ से छात्रों को चिप्स और चाकलेट भी बांटी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page