Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 13 नवंबर। थाना क्षेत्र में देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भेल-पूड़ी की ठेल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। घटना में ठेल संचालक घायल हो गया, जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, योगेंद्र गुप्ता पुत्र रामकिशन गुप्ता अपनी भेल-पूड़ी की ठेल लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने उनकी ठेल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेल क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में योगेंद्र गुप्ता को भी चोटें आईं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल ठेल संचालक की मदद की। पीड़ित योगेंद्र गुप्ता ने सिकंदराराऊ कोतवाली में अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page