Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 नवंबर। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ बाइपास पर कुंवरपुर चौराहे के निकट शुक्रवार को सड़क पार कर रही 65 वर्षीय वृद्धा को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव कुंवरपुर निवासी सावित्री देवी (65) पत्नी जवाहर लाल बाजार से खरीदारी करने के लिए हाथरस आई थीं। शुक्रवार को वह बाजार से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान आगरा-अलीगढ़ बाइपास पर कुंवरपुर चौराहे के निकट सड़क पार करते समय एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्धा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि सावित्री देवी के पति जवाहर लाल का पहले ही निधन हो चुका है। उनके पीछे तीन बेटियां हैं। मां की मौत की खबर से बेटियों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page