मुरसान 11 नवंबर। जलेसर रोड स्थित ग्राम गढ़ीधारू में श्री हनुमान जी महाराज मंदिर के विशाल प्रांगण में दो दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का ऐतिहासिक एवं दिव्य आयोजन किया गया। कथा का रसपान परम श्रद्धेय कथाव्यास सुनील कौशल जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों को कराया गया। इस अवसर पर महाराज जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि “प्रभु से कृपा नहीं, करुणा मांगिए।” उनके इस प्रेरणादायी संदेश ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस भव्य धार्मिक श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन एसआरबी पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के महासचिव प्रदीप सेंगर तथा श्री हनुमान जी मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कलश यात्रा से हुआ महोत्सव का शुभारंभ दिनांक 9 नवंबर को प्रातः श्री हनुमान जी महाराज के विधिवत अभिषेक एवं पूजन के उपरांत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूरे गांव में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भ्रमण करती हुई कथा स्थल पर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके उपरांत श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।
कथा व्यास सुनील कौशल जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, भक्ति, करुणा एवं मानव जीवन में धर्म के महत्व का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग एवं श्रद्धाभाव से कथा का श्रवण किया तथा आनंद एवं आध्यात्मिक शांति की अनुभूति प्राप्त की। हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
महोत्सव के दूसरे दिन श्रीराम कथा के साथ विधिवत हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण एवं जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक आयोजन में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, युवराज सिंह यादव, क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के जिला अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, संरक्षक तेज प्रकाश राणा, ब्राह्मण एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष, धीरज पांडे, हेमंत सेंगर, विवेक उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह सेंगर, विनोद ठाकुर, प्रमुख उद्योगपति नन्नूमल गुप्ता, ए.पी. सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. पवन सेंगर, रमेश चंद्र सेंगर, गजेंद्र पाल सिंह, योगीश सिंह राजपूत, मनोज सेंगर, विजेंद्र सिंह, के.पी. सिंह एवं प्रेमपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। आयोजकों ने जताया आभार
श्री हनुमान जी मंदिर सेवा समिति एवं प्रदीप सेंगर द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं, माताओं एवं बहनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजकों ने सभी के सहयोग, सहभागिता एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। दो दिवसीय यह भव्य श्रीराम कथा महोत्सव ग्राम गढ़ीधारू सहित आसपास के क्षेत्र में भक्ति, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक चेतना का सुंदर संदेश देकर संपन्न हुआ।










