Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 नवंबर। मथुरा रोड पर विधायक कार्यालय के सामने गुरुवार शाम ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित बच गईं, जबकि ई-रिक्शा चालक उसके नीचे दबकर घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। इसी दौरान क्षेत्र में हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में महिला भी घायल हो गई। दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे 62 वर्षीय वीर नारायण पुत्र निवासी सलेमपुर अपने ई-रिक्शा में सवारियां लेकर सादाबाद की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा मथुरा मार्ग पर विधायक कार्यालय के सामने पहुंचा, अचानक उसका पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। पहिया खराब होते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। अचानक हुए हादसे से उसमें बैठी सवारियां घबरा गईं और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान चालक वीर नारायण ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में मढ़ाका निवासी 26 वर्षीय पार्वती पत्नी दिलीप कुमार घायल हो गईं। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page