
सहपऊ 11 नवंबर। कस्बे के एसबीआई के पास स्थित वर्मा मार्केट में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड जचौदा एवं श्याम स्टील लिमिटेड, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 नेत्र रोगियों का पंजीकरण कर उनकी आंखों की जांच की गई, जिसमें 30 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। मोतियाबिंद से पीड़ित सभी 30 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड जचौदा भेजा गया है। इन सभी मरीजों का श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में मथुरा से आई चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। टीम में डॉ. अनुभव उपाध्याय, सूरज, कोऑर्डिनेटर पंकज पुजारी एवं पवन शामिल रहे। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।










