
हाथरस 12 नवंबर। थाना हाथरस गेट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 लीटर अपमिश्रित देशी शराब और 500 ग्राम यूरिया बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की गिरफ्तारी 11 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्रीन वैली कॉलोनी रमनपुर से की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाकिम उर्फ अकील उर्फ भरी पुत्र बुद्धसैन उर्फ बुन्दू खां, निवासी मोहल्ला श्रीनगर, थाना हाथरस गेट, हाथरस के रूप में हुई है।











