Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 नवंबर। प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को किया जाएगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए फुल मैराथन (42.195 किलोमीटर) और हाफ मैराथन (21.097 किलोमीटर) का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में देश और प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक प्रतिभाग करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी, हाथरस ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे प्रयागराज स्थित ऐतिहासिक आनंद भवन से होगा। फुल और हाफ मैराथन की दौड़ के बाद प्रतियोगिता का समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम (कंपनी बाग), प्रयागराज में होगा। विजेताओं को उसी दिन दोपहर 2:30 बजे स्टेडियम में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। फुल मैराथन के पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को दो लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर एक लाख रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में 11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपये मिलेंगे।

वहीं, हाफ मैराथन के पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 11 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को 5,100 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 17 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.indiramarathon.co.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। मैराथन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम (कंपनी बाग), प्रयागराज के मोबाइल नंबर 8171623636, 9415147848 और 8318545609 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ई-मेल indiramarathonprayagraj@gmail.com के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
मुरसान : श्री हनुमान जी महाराज मंदिर के प्रांगण में हुआ भव्य श्रीराम कथा महोत्सव, “प्रभु से कृपा नहीं, करुणा मांगिए” – कौशल जी महाराज, दो दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने की सहभागिता
अलीगढ़ : मंगलायतन विश्वविद्यालय के 257 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन
मथुरा : राष्ट्रीय मंच पर कुनाल वर्मा ने बढ़ाया राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी का गौरव, एम.फार्मा छात्र को शोध प्रस्तुतीकरण में मिला तृतीय पुरस्कार, मधुमेह उपचार में हृदय और गुर्दों की सुरक्षा पर किया महत्वपूर्ण शोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page