Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 नवंबर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक कार्यदिवस में निर्धारित समय पर अपने कार्यालयों में स्वयं जनसुनवाई करें और फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाए। अधिकारी केवल औपचारिक आदेश जारी करने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं शिकायतों की प्रगति की निगरानी करें और शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत दिलाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी फरियादी की समस्या लंबे समय से लंबित है तो संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावी कार्रवाई कराई जाए। भूमि संबंधी विवादों के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी आवश्यकता के अनुसार राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित करें। इससे विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा और आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि और उसकी समस्या का वास्तविक समाधान ही शिकायत निस्तारण का प्रमुख आधार होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page