Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 नवंबर । दीपावली के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पटाखे जलाते समय हुए हादसों में चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को उनके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की बसंत बाग कॉलोनी निवासी भाग्य शर्मा पुत्र विवेक शर्मा पटाखा जलाते समय झुलस गया। मंगलवार रात परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहीं, कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी शिवम पुत्र अजय भी पटाखा जलाते समय झुलस गया। उसे मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के नगरिया नंदराम निवासी माधवी शर्मा भी पटाखे जलाते समय झुलस गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके अलावा कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सितरौली निवासी गजेंद्रपाल पुत्र साहब सिंह भी पटाखा जलाते समय झुलस गए। उन्हें गुरुवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों घायलों का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page