Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 नवंबर । जिले में सोमवार रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक 55 वर्षीय व्यक्ति और ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। दोनों की तबियत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बिलोखरा खुर्द निवासी अरविंद (55) पुत्र बाबू सिंह की सोमवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए।

वहीं, दूसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोका टॉकीज के निकट रहने वाले संतोष के ढाई माह के बेटे की भी अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन बच्चे के शव को भी बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page