Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 10 नवंबर । क्षेत्र के नगला शीशम के पास फायरिंग और मारपीट में चार लोग घायल हो गए थे। पीड़ित मयंक अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर केवल शांतिभंग की कार्रवाई की है। पीड़ित ने बीएनएस की धारा 109 बढ़ाने की मांग की है मयंक के मुताबिक, 2 नवंबर की रात करीब 12 बजे उनके पार्लर पर काम करने वाली युवती अनु को नगला हेमा छोड़कर उनका दोस्त चिराग शर्मा और भतीजा निखिल कार से मुरसान लौट रहे थे। नगला शीशम के पास बलेनो कार सवार हिमांशु और उसके दो अज्ञात साथियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा दिखाकर चिराग और निखिल से मारपीट की। सूचना मिलने पर मयंक अपने भाई राजीव अग्रवाल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की और ईंट-पत्थरों व डंडों से हमला कर दिया। इसमें मयंक और राजीव घायल हो गए। राजीव के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। मयंक ने डायल 112 पर सूचना दी और मुरसान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल धारा 151 के तहत कार्रवाई की। उन्होंने मुकदमे में धारा 109 बीएनएस समेत अन्य उचित धाराएं जोड़ने, निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page