Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 नवंबर । आज तड़के से ही कस्बे में संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और रक्षा की कामना के साथ महिलाओं में स्याहू माता की पूजा-अर्चना को लेकर उत्साह दिखाई दिया। नगर के प्रत्येक गली-मोहल्ले में महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही महिलाओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह रहा।

नगर के मोहल्ला कस्बा कोठी स्थित रामलीला मंच पर दो दर्जन से अधिक महिलाएं एकत्रित हुईं। यहां महिलाओं ने स्याहू माता की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत कथा सुनी और माता से अपनी संतानों की रक्षा करने तथा उन्हें दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की। महिलाओं ने पूजा सामग्री के साथ विधिवत पूजन किया और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इसके अलावा नगर के अन्य मोहल्लों और गलियों में भी महिलाओं ने समूह बनाकर स्याहू माता की पूजा की। कई स्थानों पर महिलाएं निर्धारित पूजा स्थलों पर एकत्रित हुईं। पूजा के दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार कथा श्रवण और पूजन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। कस्बे में सुबह से ही पूजा को लेकर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संतान के उज्ज्वल भविष्य, परिवार की उन्नति और घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सामूहिक पूजा के माध्यम से नगर में धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page