
हाथरस 09 नवंबर। हाथरस शहर के कोतवाली सदर इलाके की खाती खाना चमन गली में रविवार देर रात फाइबर शीट और प्लास्टिक की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। दुकान के मालिक आयुष जैन हैं। बताया गया कि दीपावली पर दुकान में पूजा के बाद जलती हुई मोमबत्ती छोड़ दी गई थी। आशंका है कि इसी मोमबत्ती से दुकान में आग लगी। इसके बाद दुकान से धुआं उठने लगा। देर रात आग की लपटें देखकर लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल
जब लोगों से आग नहीं बुझी तो उन्होंने फायर स्टेशन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद फायर स्टेशन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों को डर था कि आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती है। इंस्टाग्राम और फेसबुक की गाइडलाइंस के हिसाब से हेडिंग, डिस्क्रिप्शन और डिस्क्लेमर बनाओ।











