Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 नवंबर। कार्तिक कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2553वें वीर निर्वाण संवत के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाने का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए भगवान महावीर के चरणों में निर्वाण लाडू और दीप समर्पित किए। रतन जैन और ममता जैन के भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। निर्वाण लाडू चढ़ाने का सिलसिला सबसे पहले हलवाई खाना स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, श्री पार्श्वनाथ भगवान बड़े मंदिर, चैत्यालय बजरिया और हनुमान गली के जैन मंदिरों में शुरू हुआ। इसके बाद नयागंज स्थित 1008 श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर और अंत में नयाबांस अतिशय क्षेत्र स्थित 1008 श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। नयाबांस अतिशय क्षेत्र के जैन मंदिर में तीनों वेदियों पर निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिए बोली लगाई गई। प्रथम वेदी की बोली धन्य कुमार जैन सोगानी, राहुल जैन, मंजू जैन एवं समता जैन सोगानी ने ली। दूसरी वेदी की बोली राजेश जैन और अंकुर जैन ने तथा तीसरी वेदी की बोली तुषार जैन ने ली। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य करते हुए भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस अवसर पर बाल पंडित विशाल जैन वेद ने कहा कि मान्यता के अनुसार भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस से ही संपूर्ण भारतवर्ष में दीपावली पर्व की शुरुआत हुई। दीपों का प्रकाश अज्ञान रूपी अंधकार को समाप्त कर ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है। इसी दिन से जैन धर्म के प्राचीन कैलेंडर जैन नववर्ष का भी शुभारंभ होता है। इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी का 2553वां वीर निर्वाण संवत मनाया जा रहा है।

सभी जैन मंदिरों में श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण लाडू और दीप समर्पित कर भगवान महावीर स्वामी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा उनके बताए अहिंसा, सत्य और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जैन नवयुवक सभा एवं नयाबांस मंदिर अध्यक्ष उमाशंकर जैन, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर के प्रबंधक राकेश जैन, नयागंज मंदिर प्रबंधक अनिल जैन गुड्डू, धन्य कुमार जैन सोगानी, कमलेश जैन, अतुल जैन बडजात्या, मुकेश जैन, अमित जैन, पंकज जैन, जितेंद्र जैन वैद, मनीष जैन रंग, संजीव जैन भूरा, सुभाष चंद जैन, राहुल जैन, तुषार जैन चूरन वाले, हिमांशु जैन, जिनेंद्र जैन सिंपल, गगन जैन, पवन जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, तन्नू जैन, अनिल जैन, धीरज जैन रिंकू, राजकुमार जैन लोहिया, विजय जैन लोहिया, मयंक जैन, अर्पित जैन लोहिया, अरुण जैन, संजीव जैन लुहाड़िया, अमित जैन लुहाड़िया, बंटू जैन, अतुल जैन, मोनू जैन, सौरभ जैन रानू, रिंकू जैन, डॉ. विनोद जैन, कपिल जैन चूर्ण, विवेक जैन, श्वेतांक जैन, अभिषेक जैन, रवि जैन, सौरभ जैन अजमेरा, मनोज जैन, पुलकित जैन और जीतू जैन सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page