Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 नवंबर। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च की 96वीं वर्षगांठ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुये थे। शुभारंभ चर्च पास्टर रेव्ह. मनोज कुमार मसीह द्वारा पवित्र बाइबल के पाठ एवं आराधना के साथ किया गया। कानपुर से आए मुख्य वक्ता अमित जॉन दिकास्ट्रो ने बाइबल की लूका पुस्तक के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके समान प्रेम, सेवा, त्याग और सद्भावना से परिपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में प्रेम, क्षमा और मानवता के मूल्यों को अपनाना चाहिए। पास्टर मनोज मसीह, सचिव राजीव कुमार, अमित जॉन दिकास्ट्रो ने संयुक्त रूप से केक काटा था। इसके पश्चात् मुख्य वक्ता अमित जॉन दिकास्ट्रो का कलीसिया द्वारा स्वागत किया था। पास्टर मनोज मसीह ने शांति, खुशहाली, समृद्धि व आपसी भाईचारे के लिये सामूहिक प्रार्थना की। यूथ के बच्चों ने मसीही भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये थे, चर्च परिसर को गुब्बारों, आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। अतिथियों के लिए सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को चर्च की वर्षगांठ की शुभकामना दी। इस मौक़े पर इवेंजलिस्ट रवि कांत, राजपाल समुयल, डेविड मसीह, लकी पौलुश, डेविड प्रिन्स, डेनी प्रिन्स, सुमित प्रिंस, साहिल, अरविन्द, राहुल शेख, विनोद दिलसुख, मोनिका, राजकुमार, ओमप्रकाश अश्विनी, हिमानी सीमा सोनी, सुधा, सुनैना राज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page