
हाथरस 07 नवंबर । कोतवाली सदर क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 4 नवंबर की सुबह चावड़ गेट गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन कोतवाली नगर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव के आदेश पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।






