Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 नवंबर । दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुरालजनों द्वारा गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका पत्नी जयसिंह, पुत्री नत्थूलाल निवासी ग्राम कुम्हरई परशारा, थाना कोतवाली हाथरस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 मार्च 2024 को जयसिंह पुत्र संजय निवासी कृष्णा कॉलोनी, पलवल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पूरा दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुरालजन आए दिन बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते थे। आरोप है कि ससुरालजन उससे कहते थे कि अपने पिता से उनके बेटे को मोटरसाइकिल दिलवाओ, अन्यथा उसे घर में नहीं रहने दिया जाएगा। प्रियंका के अनुसार 26 अगस्त 2026 को ससुरालजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद उसकी मां ने फोन पर ससुरालजनों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में प्रियंका अपने परिवार के सदस्यों और मां के साथ ससुराल पहुंची और समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान जेठ कन्हैया, सास देवकी देवी और ससुर संजय ने प्रियंका तथा उसकी मां के साथ मारपीट की, जिससे प्रियंका की आंखों में चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है। उसने आरोपित ससुरालजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page