Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 नवंबर ।हसायन क्षेत्र में पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर चार लोगों द्वारा एक युवक के साथ रास्ते में मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों और नल के हत्थे से पीटकर घायल कर दिया। बेटे को बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना हसायन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमपाल पुत्र वेदपाल निवासी छीतीपुर, थाना हसायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 नवंबर की शाम उसका भाई पवन कुमार खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान नगला कांच के पास भोला पुत्र नौवत, नेता पुत्र नौवत सिंह, नीरज पुत्र नौवत सिंह और अभिषेक पुत्र भोला ने पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर उसके भाई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पवन कुमार ने जब गाली देने का विरोध किया तो चारों आरोपितों ने लाठी-डंडों और नल के हत्थे से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी मां केलावती बचाने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में पवन कुमार के सिर और मुंह पर खुली चोटें आईं, जबकि केलावती के हाथ में चोट लगी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page