Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 07 नवंबर। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में यूनियन पब्लिक स्कूल, सासनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीप सजावट प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए रंगों के माध्यम से दीपावली के उल्लास, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को खूबसूरती से उकेरा। वहीं दीप सजावट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक डिजाइनों, सुंदर रंगों और कलात्मक साज-सज्जा से साधारण दीपों को मनमोहक रूप प्रदान किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और सुसज्जित दीपों से विद्यालय परिसर जगमगा उठा। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शगुन, प्रज्ञा, देव, आयुष, मोनिका, महक, कीर्ति, देवांशी, कृति, युक्ति, प्रांशी, आलोक, याशिका, अवनि एवं खुशी सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों की सांस्कृतिक महत्ता से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा दिया गया। विद्यालय के निदेशक आकाश सिंह एवं प्रधानाचार्या माधुरी राजावत ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ ही त्योहारों को रचनात्मकता और सकारात्मकता के साथ मनाने का संदेश देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page