Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 07 नवंबर। क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में शनिवार देर रात एक डंपर के पीछे बिजली की केबल फंसने से बड़ा हादसा हो गया। डंपर चालक को केबल फंसने की जानकारी नहीं हुई और वह वाहन को आगे बढ़ाता रहा। इससे केबल खिंचती चली गई और रास्ते में लगे बिजली के आठ खंभे एक के बाद एक टूटकर गिर पड़े। हादसे में मंदिर का गुंबद और पशुओं को बांधने के लिए बनाई गई टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि टिनशेड के नीचे बंधे पशु सुरक्षित बच गए। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात करीब एक से दो बजे के बीच डंपर के पिछले हिस्से में बिजली की केबल फंस गई थी। चालक वाहन को आगे ले जाता रहा, जिससे केबल में खिंचाव बढ़ता गया और रास्ते में लगे आठ विद्युत पोल धराशायी हो गए। खंभे गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मंदिर के गुंबद को भी नुकसान पहुंचा, जबकि पशुओं की टिनशेड टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रात से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द टूटे हुए खंभों को बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page