Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 नवंबर। महिला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने तथा ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के अनुसार, उसकी शादी 5 मई 2025 को मुरसान क्षेत्र के एक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने 11 लाख रुपये नकद, बुलेट मोटरसाइकिल, एसी, कूलर, डबल बेड, टीवी, अलमारी, सोफा, वाशिंग मशीन, सोने की अंगूठी समेत अन्य सामान दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियो कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर पति, ससुर, सास, जेठ, ननद समेत अन्य लोगों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि उससे सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक काम कराया जाता था और कभी-कभी दो-दो दिन तक खाना भी नहीं दिया जाता था। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को उसे अकेला पाकर ससुर बाथरूम में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोर मचाने से वह भाग गया। विवाहिता के अनुसार, घटना की शिकायत करने पर पति ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद 28 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोग उसे मायके छोड़ गए और धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page