Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 नवंबर। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी निवासी एक महिला ने मोहल्ले के ही चार लोगों पर अपने बेटों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। भोली पत्नी ओमप्रकाश के अनुसार, 20 जून की रात करीब 1:30 बजे वह शेरावाली मंदिर के पास स्थित अपने खोखे पर बैठी हुई थीं। उनके साथ बेटे दीपक, अभिषेक और अंकुर भी मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ले के बिनीत, चंदन, ध्रुव और सुंदर वहां पहुंचे और बेटों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उनके बेटों के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page