Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 नवम्बर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 तक चलेंगी, जिसमें छात्रों को कुल 83 विषयों की परीक्षा देनी होगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाएं भी 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इस कक्षा में कुल 121 विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। कक्षा 10 की डेटशीट के अनुसार, 16 फरवरी को पेंटिंग, 17 फरवरी को गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक), 19 फरवरी को होम साइंस, 22 फरवरी को विज्ञान, 26 फरवरी को अंग्रेजी, 3 मार्च को हिंदी और 8 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके अलावा व्यावसायिक, क्षेत्रीय भाषा और अन्य वैकल्पिक विषयों के पेपर भी अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी, हालांकि विषय के अनुसार परीक्षा समाप्त होने का समय अलग-अलग रहेगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी कक्षा, स्ट्रीम और चुने गए विषयों के अनुसार आधिकारिक डेटशीट ध्यानपूर्वक देखें और परीक्षा की तारीखों के मुताबिक तैयारी की योजना बनाएं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय और अनुमत सामग्री की जानकारी भी पहले से जांच लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page