Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 नवंबर। क्षेत्र के गांव बिसावर निवासी युवक की नोएडा में सड़क हादसे के बाद मौत हो गई। युवक ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। 3 नवंबर को हुए हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, बिसावर निवासी मनीष कुमार पुत्र राजेश कुमार उर्फ बल्ला ठाकुर गांव में घुंघरू और पीपरा चढ़ाने की कारीगरी करते थे। चांदी महंगी होने से उनका काम प्रभावित हो गया था और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए मनीष रोजगार की तलाश में नोएडा चले गए और ऑनलाइन डिलीवरी का काम करने लगे। बताया गया कि तीन नवंबर को डिलीवरी के दौरान परी चौक से पहले मनीष सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दो दिन के इलाज के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई। परिवार के भरण-पोषण के लिए परदेश में मेहनत करने गए मनीष की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव बिसावर में भी शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page