Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव इटरनी के संविलियन विद्यालय में शुक्रवार छह नवंबर को रोशनी और खुशियों के पर्व दीपोत्सव दीपावली के खास मौके के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक रसोईया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।’संविलियन विद्यालय में अध्यनरत पढ़ने वाले नन्हें-मुन्नों छात्र छात्राओं के लिए प्रतिदिन स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार करने वाली मेहनती भोजन माताओं रसोईया का स्वागत सम्मान किया गया।भोजन बनाकर तैयार करने वाले भोजन अन्नपूर्णा माता के स्वरूपात्म रसोइयों के स्वागत सम्मान के कार्यक्रम के लिए संविलियन विद्यालय के दिव्यांग प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र यादव ने पहल रखी।प्रकाश प्रदान कर अंधियारे को दूर करने वाले रोशनी और खुशियो के पर्व दीपोत्सव दीपावली पर दिव्यांग प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व निर्देशन में अन्य शिक्षकों ने भोजन माता अन्नपूर्णा स्वरूप रसोईया माता गुड्डी देवी,कमलेश देवी और मनीषा देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए।विद्यालय परिवार ने उनके सेवाभाव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अन्नपूर्णा स्वरूप हमारी रसोइया माताओं के चेहरों पर आई यह मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ा दीपोत्सव दीपावली है।इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने रसोइया माताओं का अभिनंदन कर दीपावली की खुशियों को साझा किया।प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव,दुष्यंत राजपूत,विजय प्रताप सिंह,धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page