Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 06 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बटपुरा में खेत की मेंड़ काटने को लेकर एक ही परिवार के मध्य मारपीट हो गई। मारपीट में बुजुर्ग पूरन सिंह एवं उसके पुत्र कृष्णा घायल हो गए । घायल पूरन सिंह का आगरा रेफर कर दिया है। घायल के दूसरे पुत्र जीतू ने कोतवाली में, उसके पिता एवं भाई के साथ मारपीट करने एवं जान से मारने का आरोप लगाते हुए महिला सहित चार लोगों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि दोनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है जिसमें एक घायल को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है । मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page