
सादाबाद (सहपऊ) 06 नवंबर। कस्बा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुनहरी लाल आजाद की 23 वीं पुण्यतिथि रविवार सुबह 11:30 पर उनके आवास पर मनाई जाएगी । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र जैसवाल ने बताया कि उनकी पुण्यतिथि पर उनके आवास पर कुलगुरू पंडित सत्यम गौड़ द्वारा हवन-यज्ञ कराया जाएगा । उन्होंने लोगों से हवन यज्ञ में शामिल होने की अपील की है।










