Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 05 नवंबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला तुंदला में गुरुवार को छत पर बने बाथरूम में जाते समय पैर फिसलने से 68 वर्षीय वृद्धा नीचे गिर गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्धा को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, नगला तुंदला निवासी भगवान देवी (68) पत्नी गया प्रसाद के मकान की छत पर बाथरूम बना हुआ है। गुरुवार को वह छत पर बने बाथरूम की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गईं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भगवान देवी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया है कि उनके पति गया प्रसाद का पहले ही निधन हो चुका है। वृद्धा अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page