Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 नवंबर। कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव मतरोई निवासी एक माह के मासूम की गुरुवार को मौत हो गई। मासूम जुकाम-खांसी से पीड़ित था और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल में ही रोने-बिलखने लगे। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए।

जानकारी के अनुसार, गांव मतरोई निवासी रवि खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका एक माह का बेटा आरव पिछले कुछ समय से जुकाम-खांसी से पीड़ित था। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि परिजनों के अनुसार बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page