Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 नवंबर। सदर तहसील क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भगवन्तपुर, मुरसान, लुहेटा और कोटा में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने देसी शराब और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ही उनके आसपास स्थित परचून की दुकानों की भी जांच की। आबकारी टीम ने दुकानों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और आसपास अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की संभावनाओं को लेकर जांच की। अभियान का उद्देश्य परचून की दुकानों के माध्यम से अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाना रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को अवैध मदिरा के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी शराब की तस्करी अथवा अवैध मदिरा का निर्माण या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना आबकारी विभाग या स्थानीय पुलिस को दें। इसके साथ ही लोगों को विभागीय टोल फ्री नंबर 14405 की जानकारी भी दी गई, ताकि अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की सूचना विभाग तक पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page