Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş
smart

हाथरस 04 नवंबर। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर मारपीट करने, मां-बेटी के कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नौ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) हाथरस के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। इसमें थाना कोतवाली हाथरस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना करने के आदेश देने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 23 जुलाई 2026 की सुबह की है। उस समय प्रार्थिया अपनी बेटी के साथ घर पर थी। आरोप है कि पानी से भरी बाल्टी में एक बंदर कूद गया, जिसको लेकर पड़ोसी भीमसैन नेताजी गाली-गलौज करने लगे। प्रार्थिया ने इसका विरोध किया तो भीमसैन ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके और उसकी बेटी के कपड़े फाड़कर उन्हें बेइज्जत किया गया। शोर सुनकर जब उसके पति संजय मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर घायल हो गया। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर हमलावरों ने ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। प्रार्थिया के मुताबिक, घटना के बाद उसने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण तो कराया, लेकिन तहरीर लेने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार पीड़िता ने न्यायालय की शरण लेते हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page