Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 नवंबर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में मकान खाली कराने को लेकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में घुसकर महिला के सिर पर सरिया से हमला किया गया, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके पति को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुमन पत्नी कन्हैयालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 नवंबर 2026 की रात वह अपने घर के अंदर बैठी हुई थी। इसी दौरान उसके जेठ सुरेंद्र, जेठानी राधा, उनकी बेटी अनुष्का और सास विमलेश देवी पत्नी राकेश घर में घुस आए। आरोप है कि आते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मकान खाली करने को कहा। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। सुमन के अनुसार, इसी दौरान विमलेश देवी ने अन्य लोगों से उसे जान से मारने के लिए कहा। इसके बाद सुरेंद्र ने अपने हाथ में लिए सरिया से उसके सिर पर वार कर दिया। वहीं, अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि पत्नी को बचाने पहुंचे कन्हैयालाल को भी आरोपियों ने जमकर पीटा, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को आरोपियों से बचाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page