Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 04 नवंबर। गांव भोजगढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर भंडारे से लौट रहे एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला करने और घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर थाना सासनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव भोजगढ़ी निवासी अर्जुन पुत्र अशोक सिंह के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की शाम वह भट्टे पर स्थित माता दुर्गा मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसादी खाने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लखमी पुत्र दिनेश ने उसे पकड़ लिया और अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद हरीशंकर पुत्र दिनेश, अशोक पुत्र टीकम, सत्यप्रकाश पुत्र बाबू, दीपक पुत्र महीपाल, गोलू पुत्र वनसिंह और अमन पुत्र भगवती लाठी-सरिया लेकर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अर्जुन का आरोप है कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा और अपने घर में घुस गया, लेकिन आरोपी घर में भी घुस आए और उसके साथ मारपीट की। बचाव के लिए पहुंचे उसके परिजनों अशोक, अरुण, लवकुश, मोनू और हरिओम को भी पीटा गया। आरोप है कि लखमी और हरीशंकर ने अर्जुन की गर्दन दबाकर उसे जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों को बचाया। पीड़ित के मुताबिक, हमले में उसके और अरुण के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद थाना सासनी में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली और मेडिकल भी कराया, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। राजनीतिक दबाव के चलते उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से भी शिकायत भेजी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। आखिरकार पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। न्यायालय द्वारा थाना प्रभारी सासनी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page