Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 नवंबर। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां में एक विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर और दो देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मथुरा जिले के मांट थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली निवासी सीताराम पुत्र डोरीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पूजा की शादी शाहपुर कलां निवासी भूरी सिंह के साथ हुई है। आरोप है कि 30 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे पूजा के देवर महेंद्र और रवेंद्र उर्फ रवि, सास मिथलेश तथा चचिया ससुर अशोक ने उसके साथ गाली-गलौज की। पूजा ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। सीताराम के मुताबिक, विवाद के दौरान सास मिथलेश ने पूजा को पकड़ लिया। इसके बाद देवर महेंद्र, रवेंद्र उर्फ रवि, ससुर राजू और चचिया ससुर अशोक ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में पूजा को गंभीर चोटें आने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने हाथरस जंक्शन कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। केशोपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मिथलेश, महेंद्र, रवेंद्र उर्फ रवि, राजू और अशोक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page