Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस (मुरसान) 03 नवंबर। कस्बा मुरसान में चल रहे रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार की देर शाम को जीएसएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। 41 फुट ऊंचे रावण के पुतले के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के 26-26 फुट ऊंचे पुतले आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम से पहले शाम को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की सुसज्जित बग्गी के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों और बाजारों से होते हुए जीएसएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर स्वागत किया। खेल मैदान में पहुंचने के बाद भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। काफी देर तक चले युद्ध के बाद भगवान श्रीराम ने अपने बाण से रावण का वध कर दिया। इसके बाद मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने मेघनाथ, कुंभकरण और रावण के पुतलों का दहन किया। पुतलों में आग लगते ही आतिशबाजी शुरू हो गई और पूरा मैदान रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान रामलीला महोत्सव देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया। इस मौके पर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य राजा गरुड़ध्वज सिंह, अज्जू कौशिक, अजीत गोस्वामी, विनोद सविता, राजीव अग्रवाल, भालू अग्रवाल, विपिन शर्मा, रविंद्र सिंह प्रधान, ओम प्रकाश चौधरी,हरेंद्र सिंह, विष्णु चौधरी, दिगंबर चौधरी, बंटू चौधरी, साहब सिंह वर्मा, भूपेंद्र चौधरी साहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page