Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 03 नवंबर। आज जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस में अपने कार्यालय में स्वयं जनसुनवाई करें और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों पर केवल आदेश जारी करने की औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने कहा कि यदि किसी फरियादी की समस्या लंबे समय से लंबित है तो संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर उसके निस्तारण की कार्रवाई कराई जाए। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी आवश्यकता पड़ने पर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे विवादों का स्थायी समाधान हो सके। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने सरकारी सीयूजी नंबर पर स्वयं फोन उठाएं और जनप्रतिनिधियों के साथ दूरभाष के माध्यम से निरंतर संपर्क बनाए रखें, ताकि आपसी समन्वय से जनपद की जनसमस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page