Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। मथुरा रोड पर तालाब फाटक के पास ई-रिक्शा की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव सोखना निवासी मनोरमा (50), पत्नी राम प्रकाश के रूप में हुई है। बताया गया कि मनोरमा रविवार देर रात घर से हाथरस में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास आयोजित सत्संग में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान मथुरा रोड पर तालाब फाटक के पास ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने महिला की पहचान की। मनोरमा अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। देर रात पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक के फरार होने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page