Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय के पूज्य पिता स्वर्गीय उपेंद्र उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर नगला भूरा रोड स्थित नीलकंठ महादेव बगीची, रमनपुर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।म इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय उपेंद्र उपाध्याय के सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके व्यवहार, विचारों और सामाजिक संबंधों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। शोकसभा में शशांक पचौरी एडवोकेट, राधा माधव शर्मा एडवोकेट, शिवाकांत शर्मा एडवोकेट, शुभम उपाध्याय एडवोकेट, बालकृष्ण उपाध्याय एडवोकेट, डॉ. राजेश त्रिवेदी, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. अवधेश यादव, नितिन बागला, श्याम सुंदर शर्मा (बंटी भैया), सत्येंद्र स्वरूप फौजी, बृजेश वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार शम्मी गौतम, शुभम पत्रकार, विनोद शर्मा पत्रकार, बृजेश मिश्रा, आशीष सेगर पत्रकार, पूर्व सभासद नारायण लाल, पूर्व सभासद वीरेंद्र माहौर, पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा, राम नारायण काके, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, विजय पाठक, संजीव गोयल, सौरभ पाराशर, अभिषेक पाठक, उज्ज्वल गौतम, ऋतु गौतम, बिरजू पहलवान सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page