Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। शहर के विष्णुपुरी मोहल्ले में सोमवार सुबह एक बंद मकान के अंदर 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दिनेश पुत्र दीनबंधु मकान में अकेले रहते थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। पिछले दो दिनों से घर में कोई हलचल दिखाई नहीं देने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, दिनेश विष्णुपुरी मोहल्ले स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। पिछले दो दिनों से पड़ोसियों ने उन्हें घर से बाहर आते-जाते नहीं देखा था। मकान में भी कोई गतिविधि नहीं दिखाई दे रही थी। इस पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दिनेश के एक रिश्तेदार को फोन कर जानकारी दी और पुलिस को भी सूचना दी।

सोमवार सुबह करीब आठ बजे हाथरस गेट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तुड़वाया। अंदर पहुंचने पर दिनेश मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने घर के अंदर जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। शुरुआती जांच में बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page