Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा 3 नवंबर को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटर वर्क्स, हाथरस पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर को 8 एमवीए क्षमता में परिवर्तित करने के कार्य के तहत उसकी केबल बदली जाएगी। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दो घंटे बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार, 3 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वाटर वर्क्स उपकेंद्र से संबंधित विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, नगला अलगर्जी, रानी का नगला, लाल डिग्गी, आरटीओ और गाया सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए निर्धारित समय में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page