Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 1 नवंबर। हाथरस के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब जिले के यात्रियों को भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। हालांकि इस आधुनिक ट्रेन का ठहराव हाथरस के किसी भी रेलवे स्टेशन पर निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन हाथरस से करीब 30 किलोमीटर दूर अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव होने से जिले के यात्री आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित संचालन दो नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10:35 बजे प्रयागराज और रात 12:40 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसके बाद तड़के 3:55 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 3:57 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन सुबह 5:23 बजे गाजियाबाद होते हुए सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद के बाद रात 11:20 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद रात 11:22 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी। अगले दिन सुबह 2:45 बजे कानपुर और सुबह 5:05 बजे प्रयागराज होते हुए सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।इस ट्रेन की खासियत यह है कि दोनों दिशाओं में अलीगढ़ जंक्शन पर इसका ठहराव निर्धारित किया गया है। ऐसे में हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और आसपास के क्षेत्रों के यात्री सड़क मार्ग से अलीगढ़ पहुंचकर इस आधुनिक ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें एक एसी प्रथम श्रेणी, चार एसी द्वितीय श्रेणी और 11 एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन के संचालन से हाथरस के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी की लंबी दूरी की यात्रा के लिए अलीगढ़ से एक आधुनिक और आरामदायक रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page